फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आउटसोर्स कर्मियों को एक साल से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने मंगलवार को उपमंडल अभियंता कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता शाखा प्रधान संजय शर्मा ने की, जबकि संचालन मंदीप शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को करीब एक वर्ष से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मांग की कि लंबित वेतन जल्द जारी किया जाए तथा कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआई खाते खोले जाएं। इसके अलावा जलघरों पर जरूरी सामान उपलब्ध नहीं होने से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने की बात भी उठाई गई। इस अवसर पर पूर्व राज्य कमेटी नेता राजेंद्र शर्मा, विनोद मलिक, राममेहर शर्मा, भीम शर्मा, अश्वनी शर्मा, सेवा चहल, प्रदीप कुंडू, सुनील धमतान और सुनील नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें