जींद। जिले के कस्बे सफीदों में एक यात्री की चलती बस से गिरने की वजह से मौत गई। यात्री उतरने से पहले बस चला दी थी इस वजह से यात्री गिर गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
शहर की शिव कॉलोनी निवासी संदीप कुमार ने एफआईआर में बताया कि 11 मई को पिता 47 वर्षीय कर्मवीर बस से उतर रहे थे तभी चालक ने एकदम बस भगा ली। इस वजह कर्मवीर बस के गेट से गिर गए उनकी मौत हो गई। संवाद