फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निवर्तमान विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा की पांच साल में बढ़ी 6.64 लाख आय

Fri, 13 Sep 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाले निवर्तमान विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा की पांच साल में छह लाख रुपये आय बढ़ गई। 2019 में उन्होंने इनकम टैक्स रिटर्न में अपनी आय 7 लाख 26 हजार रुपये दर्शाई थी, जोकि इस बार 13 लाख 90 हजार रुपये दिखाई है। इस तरह उनकी आय पांच साल में 6 लाख 64 हजार रुपये बढ़ गई है।
विज्ञापन

नामांकन के समय दिए गए अपने हलफनामे में डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि उनके पास दो लाख 58 हजार रुपये नकदी है, जोकि 2019 में दो लाख रुपये थी। उनके बैंक खातों में 46 लाख 17 हजार रुपये हैं, जोकि 2019 में 22 लाख 90 हजार रुपये थे। उनकी पत्नी के खाते में तीन लाख 12 हजार रुपये जमा हैं। डॉ. मिड्ढा ने एक बीमा पॉलिसी ले रखी है, जिसका प्रीमियम 35 लाख 62 हजार रुपये है। उनके पास एक इनोवा कार है।
डॉ. मिड्ढा के पास 98 ग्राम और उनकी पत्नी के पास 370 ग्राम सोने के जेवरात हैं। इस समय डॉ. मिड्ढा की एक करोड़ 33 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जोकि 2019 में एक करोड़ 4 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें