जींद। जिले के सभी पात्र मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अपना मतदाता गणना प्रपत्र निर्धारित समय सीमा में भरकर संबंधित बीएलओ को अवश्य जमा करें। 14 जुलाई तक ही गणना प्रपत्र लेकर उनका डिजिटलाइजेशन किया जाएगा।
डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 1043768 मतदाताओं में से 392518 गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है। अब तक 31.57 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। इनमें जींद विधानसभा में 59074, नरवाना विधानसभा में 80651, उचाना विधानसभा में 69024 तथा सफीदों विधानसभा में 51591 और जुलाना विधानसभा में 69178 गणना प्रपत्र डिजिटल किए जा चुके हैं।
उन्होंने अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि वे शेष कार्य को पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करें। सभी बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म एकत्रित करें और ऑनलाइन अपलोड करें। संवाद