फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली कर्मचारी दो जुलाई को ऊर्जा मंत्री आवास का करेंगे घेराव

विज्ञापन
फोटो कैप्शन 30एसएफडीएम4: नारेबाजी करते हुए बिजली कर्मचारी। स्त्रोत बिजली कर्मचारी।
विज्ञापन

विज्ञापन

सफीदों। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन की एक बैठक नगर के बिजली कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव अनिल पूनिया ने की। इस मौके पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि जब तक उनकी 14 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उनकी प्रमुख मांगों में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करना, रिस्क अलाउंस देना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराना और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यूनियन का प्रतिनिधिमंडल कई बार सरकार और निगम प्रबंधन के साथ बातचीत कर चुका है, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और निगम प्रशासन की नीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
कर्मचारी नेताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अब यह संघर्ष आर-पार की लड़ाई में बदल चुका है और जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन थमने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि एग्री डिस्कॉम जैसी नीतियों को भी रद्द करवाने तक कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे।
यूनियन ने आगामी रणनीति के तहत ऐलान किया कि यदि सरकार ने जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो दो जुलाई को बिजली मंत्री अनिल विज के अंबाला स्थित आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृष्ण नैन, राजेश शर्मा, वीरेंद्र गोयत, महाबीर सिंह, कर्मबीर कापड़ों, राजा शामदों, राजबीर ढिल्लों, सुरेश खर्ब, धर्मबीर सिंह, सीताराम पांचाल, दरवेश राविश, सुरेंद्र सिंह, नरेश देसवाल, विकास खटकड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें