फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्ष मिलकर उतारे अपना उम्मीदवार : बीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
13जेएनडी06: पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
उचाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने प्रदेश में रिक्त हुई राज्यसभा सीट को लेकर कहा कि विपक्ष को मिलकर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अपना प्रत्याशी उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई विधायक भी भाजपा की नीतियों से खुश नहीं है।
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह शुक्रवार को सेढ़ा माजरा गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव हुए हैं, उसमें 10 राज्यसभा के सदस्य चुनाव जीते हैं। हरियाणा में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने भी इस्तीफा दिया है। इस चुनाव से पहले भी परिस्थिति ऐसी बनी थी कि भाजपा सरकार अपना बहुमत खो चुकी है। इसका लाभ उठाना चाहिए क्योंकि बहुत से विधायक चाहे वो निर्दलीय हैं चाहे दूसरे अन्य दलों से हैं, वो आज भाजपा का समर्थन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को मिलकर अपना एक प्रत्याशी राज्यसभा के लिए खड़ा करना चाहिए। इस अवसर पर राममेहर दनौदा, सत्यवान शास्त्री, सरपंच प्रतिनिधि अनूप, ब्लॉक समिति सदस्य रामपाल, किसान यूनियन प्रधान रामदिया, मा. रामकुमार, गजे सिंह, राजा, सुखबीर, नसीब नंबरदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें