फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विदेश भेजने का झांसा देकर 6.40 हड़पने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उचाना थाना पुलिस ने वर्क वीजा लगवाने तथा विदेश भेजने का झांसा देने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी एयर टिकट भेजकर दो युवकों से छह लाख 40 हजार रुपये की राशि हड़पी थी। आरोपी की पहचान अंबाला जिला के गांव कागबाल निवासी राकेश के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


बड़ौदा गांव निवासी जगबीर ने 13 मार्च को उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका लड़का 2023 में टूरिस्ट वीजा पर दुबई गया था। वहां पर उसकी मुलाकात अंबाला निवासी राकेश तथा गांव ढाबी निवासी राहुल से हुई, जिन्होंने उसके बेटे को वर्क वीजा के बारे में बताया। दोनों ने जर्मनी का वर्क वीजा लगवाने की बात कही। सितंबर 2023 में राहुल तथा राकेश गांव बड़ौदा आए और विदेश भेजने के लिए बातचीत की। उसने अपने बेटे सावन तथा रिश्तेदार को विदेश में काम दिलाने के लिए कहा, जिसकी एवज में आरोपियों ने छह लाख 40 हजार रुपये ओर दस्तावेज ले लिए। फिर आरोपियों ने दोनों की टिकट व्हाट्सएप पर भेज कर गुजरात बुला लिया। दो दिन वहां रखने के बाद कहा कि फ्लाइट रद्द हो गई। इस प्रकार दोनों को कभी दिल्ली तो कभी राजकोट घुमाता रहा। आरोपियों ने फिर से जर्मनी टिकट तथा वीजा पासपोर्ट व्हाट्सअप पर भेजा। जब उन्होंने एंबेसी में जाकर जांच की तो वे फर्जी पाए गए। इसके बाद आरोपियों ने फोन कर उन्हें धमकी भी दी। उचाना थाना पुलिस ने जगबीर की शिकायत पर राहुल तथा राकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें