फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईटीआई नरवाना में प्रवेश का मौका, 15 जुलाई तक करें ट्रेड चयन

Mon, 13 Jul 2026 04:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। प्रधानाचार्य ओमपाल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। संस्थान के प्रधानाचार्य ओमपाल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, वे 15 जुलाई तक पसंद के संस्थान और ट्रेड का चयन कर लें।
उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे भी अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि राजकीय आईटीआई नरवाना प्रदेश के प्रमुख कौशल प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल है। यहां इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेडों में आधुनिक मशीनों, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन

संस्थान का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप दक्ष बनाकर रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों के लिए नियमित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, अप्रेंटिसशिप मेले, रोजगार मेले, कॅरिअर काउंसिलिंग और सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण का भी आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां संस्थान में पहुंचकर प्रशिक्षुओं का चयन करती हैं, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर मिलते हैं। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों और युवाओं से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। समय रहते ऑनलाइन आवेदन और ट्रेड चयन की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि अपनी पसंद के ट्रेड में प्रवेश मिलने की संभावना बढ़ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें