फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बसों को फिटनेस जांच के लिए रोहतक नहीं भेजेंगे संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद प्राइवेट स्कूल संघ की बैठक हरिभूमि सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद जंक्शन में रविवार को हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्कूली बसों को फिटनेस जांच के लिए निजी स्कूल संचालक रोहतक नहीं भेजेंगे। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जींद में ही बसों की फिटनेस जांच की मांग को लेकर परिवहन मंत्री से मिलेगा। बैठक में सोमवार से स्कूल खुलने पर कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन

संघ के प्रधान पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि पहले सभी वाहनों की फिटनेस जांच जींद में ही होती थी। अब यह रोहतक में कर दी है। स्कूली बसों को रोहतक भेजने में एक दिन पूरा खराब हो जाएगा। इससे बच्चों को स्कूल लाने व घर छोड़ने में बाधा होगी। बैठक में इसका विरोध करते हुए जल्द ही संघ का प्रतिनिधिमंडल गठित करके परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से मिलने भेजा जाएगा। परिवहन मंत्री को रोहतक में स्कूल बस भेजने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा और स्कूली बसों की फिटनेस जांच जींद में ही करने की मांग की जाएगी। बैठक में अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों को एक वर्ष की एक्सटेंशन देने पर सरकार का आभार व्यक्ति किया। बैठक को वजीर ढांडा, दलशेर लोहान ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें