फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर बंद

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जींद का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पॉजिटिव महिला का सिजेरियन करने पर गायनी चिकित्सक को सात दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलाव ऑपरेशन थिएटर को भी तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में कार्यरत एक अन्य महिला चिकित्सक की बेटी के शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर चिकित्सक को भी घर पर क्वारंटीन कर दिया गया है। ऑपरेशन थिएटर बंद होने से महिलाओं को होने वाले ऑपरेशन बंद हो गए हैं। शुक्रवार और शनिवार को ऑपरेशन थिएटर को सैनिटाइज करके बंद कर दिया गया। अब मंगलवार को ही इसे खोले जाने की संभावना है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए शुक्रवार को गांव पांडु पिंडारा निवासी 24 वर्षीय महिला की नागरिक अस्पताल में सिजेरियन से डिलिवरी हुई थी। डिलिवरी के बाद महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद नागरिक अस्पताल प्रशासन ने सिजेरियन करने वाली महिला चिकित्सक को सात दिन के लिए घर में क्वारंटीन कर दिया है। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर को सैनिटाइज करके बंद कर दिया गया है। सिजेरियन के समय मौजूद दो अन्य कर्मचारियों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं महिला के दो दिन के बच्चे का शनिवार को सैंपल लिया गया। शनिवार को यहां कोई ऑपरेशन नहीं किया गया।
दो महिला चिकित्सकों को सात दिन के लिए घर में क्वारंटीन किया गया है। ऑपरेशन थिएटर को सैनिटाइज करवाया गया है। सोमवार तक यहां काम नहीं होगा। मंगलवार को चिकित्सकों की कमेटी बैठक कर निर्णय लेगी कि ऑपरेशन थिएटर खोलना है या नहीं। यदि ऑपरेशन थिएटर खुला तो ऑपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गोपाल गोयल, एमएस नागरिक अस्पताल, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें