फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन आक्रमण: जिलेभर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 23 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अवैध शराब की बिक्री और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत रविवार शाम जिलेभर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 23 एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 512 बोतल ठेका देशी शराब, 20 बोतल अंग्रेजी शराब और 21.25 बोतल के बराबर नाजायज हथकढ़ शराब बरामद की गई। पुलिस ने हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम, 2020 के तहत कार्रवाई की है।
अभियान के दौरान शहर थाना पुलिस ने सात मामले दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 94 बोतल देशी और 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सफीदों शहर थाना पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 252 बोतल देशी शराब जब्त की।
विज्ञापन

थाना सदर में दो मामलों में दो आरोपियों से 27 बोतल, जुलाना में तीन मामलों में तीन आरोपियों से 32 बोतल और सदर नरवाना में दो मामलों में दो आरोपियों से 28 बोतल देशी शराब बरामद की गई।
उचाना थाना पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक मामले में 30 बोतल देशी शराब मिली। गढ़ी थाना पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 लीटर कच्ची शराब और 15 बोतल माल्टा मस्ती बरामद की।
अलेवा पुलिस ने एक आरोपी से चार लीटर अवैध शराब, सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी से 11 बोतल और पिल्लूखेड़ा पुलिस ने एक आरोपी से 12 बोतल देशी शराब जब्त की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सत्यवान निवासी खेड़ी बुल्लां, सोनू व गोविंद निवासी सफीदों, अमित निवासी पिंडारा, प्यारा निवासी खरल, सोमा निवासी कालवन और सुखदेव निवासी ढाबी टेक सिंह समेत अन्य 23 आरोपी शामिल हैं।
एसपी उपासना ने कहा कि अवैध शराब बेचने और नशे के कारोबार में संलिप्त लोग गैरकानूनी गतिविधियां छोड़ दें। अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें