फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में केवल वही व्यक्ति सुरक्षित जिसे कोई मारना नहीं चाहता : हुड्डा

विज्ञापन
8 डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा असुरक्षित राज्यों में से एक है। उद्योगपति यहां से पलायन करने को मजबूर हैं। नए लोग निवेश के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। हालत यह है कि प्रदेश में वही व्यक्ति सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता। विधानसभा में कानून व्यवस्था के मुद्दा पर काम रोको प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने मंगलवार को डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा, प्रदेश की भाजपा सरकार क्राइम कंट्रोल करने में नाकाम साबित हुई है। अधिकारी को झुनझुना दिखाने पर कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर धौंस दिखा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरेआम व्यापारी, डॉक्टर और पूर्व विधायक से रंगदारी मांगी जा रही है। गैंगस्टर बाहर बैठकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

कहा, रोहतक में सोमवार को आईजी कार्यालय के पास एक युवक की सरेआम हत्या कर दी गई जबकि नजदीक पुलिस भी तैनात थी। प्रदेश में 60 के करीब गैंग सक्रिय हैं। कभी बिश्नोई तो कभी भाऊ के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाएंगे और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। हुड्डा ने कहा कि 2005 से पहले भी यही हालात थे। कांग्रेस राज में गैंगस्टर का सफाया कर दिया गया था। 2015 के बाद फिर गैंगस्टर सक्रिय हो गए हैं। डर की वजह से व्यापारी, डॉक्टर व अन्य लोग रंगदारी देने पर मजबूर हैं।
कांग्रेस विधायक के खिलाफ कार्रवाई बर्दाश्त नहीं
गुहला चीका के विधायक मामले का जिक्र करते हुए हुड्डा ने कहा कि सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। विधायक ने अधिकारी को झुनझुना दिखाकर सरकार की विफलता गिनवाई तो उनके खिलाफ एफआईआर कर दी गई। विधायकों पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले तो बुढ़ापा पेंशन काट दी और अब जोड़ी जा रही है। ऐसे ही चुनाव से पहले बनाए राशन कार्ड अब काटे जा रहे हैं जो कि अपने आपमें वोट चोरी है। अकेले अंबाला में 54 हजार राशन कार्ड काटे गए हैं। मौके पर विधायक भारत भूषण बत्रा, शकुंतला खटक, पूर्व विधायक आनंद सिंह डांगी, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा और पूर्व विधायक संत कुमार, शहरी प्रधान कुलदीप केडी और ग्रामीण प्रधान बलवान रंगा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें