फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग का मौका भाग्यशाली व्यक्ति को ही मिलता है : संत सुखदेवानंद

विज्ञापन
12जेएनडी36: संत सुखदेवानंद महाराज से आशिर्वाद प्राप्त करते हुए पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य। संवा
विज्ञापन
सफीदों। श्री योग अनुभव सेवा समिति ने शुक्रवार को कुटिया शांत सरोवर में भव्य दरबार का शुभ मुहुर्त हुआ। संत सुखदेवानंद महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शिरकत की। संत सुखदेवानंद महाराज ने योग दरबार का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

संत सुखदेवानंद महाराज कहा कि सत्संग का मौका भाग्यशाली व्यक्ति को ही मिलता हैं। भगवान की कृपा भी उन्हीं लोगों पर होती है जो मानव मात्र की सेवा में अपना तन-मन व धन समर्पित कर देते हैं। सत्संग का श्रवण करने से मानव का सोया मन जाग जाता है और वह प्रभु को याद करने के लिए उसका सिमरन करता हैं। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के ताराचंद भाटिया, पंकज भाटिया, डाॅ. रामचंद्र माटा, सरोज भाटिया, मा. चेतनदास भाटिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें