फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगर परिषद की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

Sat, 13 Jul 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी42 : मौके पर राजस्व विभाग के अ​धिकारियों को बुलाकर नक्शा देखते एसडीएम अनिल दून। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। शुक्रवार को एसडीएम अनिल कुमार दून धर्म सिंह कालोनी में सरकारी स्कूल के पीछे निरीक्षण के लिए पहुंचे। एसडीएम ने इस दौरान मौके पर पटवारी, नगर परिषद के एमई रमनदीप और अन्य अधिकारीयों को भी बुलाया। धर्म सिंह कालोनी में सरकारी स्कूल के पीछे नगर परिषद की जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत एसडीएम के पास पहुंची थी। एसडीएम ने पटरवारियों को इस मामले में पूरी रिपोर्ट बनाकर उनके कार्यालय पर जमा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसडीएम के सामने कालोनी के कुछ लोग पेश हुए थे। उन्होंने कहा कि गली का लेवल बराबर नहीं होने से बरसात के दिनों में ज्यादा परेशानी होगी। नागरिक अस्पताल की दीवार के लगते जो नाला था, वह पूरी तरह से बंद हो गया है। इस पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। साथ ही एक काॅलोनी काटी जा रही है। इसी कारण यह नाला बंद हो गया है। लोगों ने कहा कि यह नगर परिषद की जमीन है। इसी शिकायत के आधार पर एसडीएम ने मौके का मुआयना किया। एसडीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें