फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्रों को दी जा रही ऑनलाइन शिक्षा को नीति निर्माताओं द्वारा प्राथमिकता देना गंभीर मामला : सोहन दास

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्कूली छात्रों को दी जा रही ऑनलाइन शिक्षा को नीति निर्माताओं द्वारा प्राथमिकता देना बेहद गंभीर मामला है, क्योंकि ऑनलाइन शिक्षा अध्यापक और छात्रों के आमने-सामने बैठकर पढ़ाई करने का विकल्प कभी नहीं हो सकती। यह बात हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव सोहन दास ने राज्य कमेटी द्वारा शिक्षा सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों बारे आयोजित ऑनलाइन ट्रेनिंग के दौरान कही।
विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि शिक्षा सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों के लिए गूगल मीट एप के जरिए हुई ट्रेनिंग में झारखंड से मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. काशीनाथ चटर्जी ने सर्वेक्षण के लक्ष्यों और उद्देश्यों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में छात्रों पर नई शिक्षा नीति और ऑनलाइन शिक्षा के असर की जानकारी जुटाने के लिए सभी राज्यों में समिति के कार्यकर्ता बच्चों व उनके माता-पिता से घर-घर जाकर बातचीत करेंगे।
यह सर्वेक्षण केवल शोध के लिए नहीं बल्कि सबको शिक्षा दिलाने के संवैधानिक मूल्यों के लिए संघर्ष की योजना बनाने के लिए किया जा रहा है। देशव्यापी सर्वे के तहत हरियाणा के दस जिलों में एक हजार परिवारों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए दो-दो व्यक्तियों की टीम हर वर्ग एवं इलाकों के घरों में जाकर उपरोक्त जानकारी के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक स्थितियों का भी जायजा लेगी। इसके बाद राज्य स्तरीय समीक्षा करके रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें