19जेएनडी02: राजकीय महाविद्यालय, जींद। संवाद
जींद। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले केंद्रीयकृत ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा के महानिदेशक की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
सभी कॉलेजों को एडमिशन पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य किया गया है। इसमें कॉलेज की जानकारी, एडमिशन नोडल अधिकारियों का विवरण, बैंक संबंधी जानकारी, संचालित यूजी प्रोग्राम, फीस स्ट्रक्चर, विषय समूह और सीटों की संख्या शामिल हैं।
सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी जानकारी सही और पूर्ण रूप से अपलोड करें ताकि विद्यार्थियों को प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसकी अंतिम तिथि 25 अप्रैल तय की गई है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि समय पर जानकारी अपडेट न करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। उच्च शिक्षा विभाग के इस कदम से राज्यभर में दाखिला प्रक्रिया को एक समान और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने में मदद मिलेगी, जिससे छात्रों को पारदर्शी और आसान तरीके से प्रवेश मिल सकेगा।
वर्जन
25 अप्रैल तक सीटों की संख्या, फीस और विषयों का पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। प्राथमिकता है कि ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया पारदर्शी रहे और विद्यार्थियों को फॉर्म भरते समय कोई असुविधा न हो।
-सत्यवान मलिक, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय,जींद।