फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर प्रतिबंध, महिला एथलीटों के लिए एसआरवाई जीन टेस्ट अनिवार्य

विज्ञापन
19जेएनडी07: राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और अन्य। स्रोत आयोज
विज्ञापन
जींद। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने खेलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नागालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित एएफआई की दो दिवसीय वार्षिक बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि अब विश्व रैंकिंग और एएफआई की किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला एथलीटों के लिए एसआरवाई जीन टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।
यह टेस्ट जीवन में केवल एक बार किया जाएगा। इसके लिए एएफआई ने मेडी जीनोमी लैब लिमिटेड के साथ अनुबंध किया है। टेस्ट का पूरा खर्च फेडरेशन वहन करेगा। यदि एक साथ पांच या अधिक सैंपल लिए जाते हैं तो प्रति सैंपल 3500 रुपये और पांच से कम सैंपल होने पर 5000 रुपये प्रति सैंपल लागत आएगी।
वहीं विश्व और राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
बैठक में हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व प्रदेशाध्यक्ष दिलबाग सिंह, महासचिव प्रदीप मलिक और एएफआई ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान ने किया।
विज्ञापन

अन्य अहम फैसले

फरीदाबाद के खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि दक्षिण एशिया एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. ललित के. भनोट के नेतृत्व में आयोजित बैठक में 2026 के खेल कैलेंडर और राष्ट्रीय रिकॉर्ड्स को मंजूरी दी गई। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल 2026 के लिए क्वालिफिकेशन मानकों को भी अनुमोदित किया गया है।
राज्य संघों को डोपिंग रोकथाम के लिए उठाने होंगे
राजकुमार मिटान ने बताया कि राज्य संघों को डोपिंग रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। नाडा और वाडा द्वारा प्रतिबंधित खिलाड़ियों की सूची को भी मंजूरी दी गई। साथ ही ऑनलाइन एंट्री सिस्टम को अनिवार्य किया गया है जिसका पालन न करने पर संबंधित प्रतियोगिता के परिणाम एएफआई की ओर से मान्य नहीं होंगे। बैठक में कोचों और तकनीकी अधिकारियों का पंजीकरण, सिंथेटिक ट्रैक प्रमाणीकरण, लाइव स्ट्रीमिंग और प्रशिक्षण केंद्रों की मान्यता जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।
दिलबाग सिंह ने बताया कि बैठक में कुछ राज्यों के खिलाड़ियों के गिरते प्रदर्शन पर भी चिंता जताई गई और इसके कारणों की पहचान कर सुधार हेतु विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया गया। बैठक का सफल आयोजन नागालैंड सरकार और नागालैंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें