फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एक वर्ष बीता, सीआरएसयू में पीएचडी प्रवेश घोटाले की जांच अधूरी

विज्ञापन
15जेएनडी06: सीआरएसयू में कुलपति के ओएसडी विजय कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए एबीवीपी सदस्य। स्रोत स
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रबंधन प्रवेश 2024 में हुई अनियमितताओं और घोटाले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रोष है। बुधवार को एबीवीपी सदस्यों ने सीआरएसयू में कुलपति के ओएसडी विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा और एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जांच पूरी न होने और रिपोर्ट सार्वजनिक न किए जाने पर कुलपति से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एबीवीपी अध्यक्ष राहुल कक्कड़ और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने बताया कि फरवरी 2025 में हुए विरोध-प्रदर्शन और यूजीसी के निर्देशों के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। आरोप लगाया कि पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को लाभ पहुंचाया गया और पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट की अनदेखी की गई।
एबीवीपी नगर मंत्री प्रतीक शर्मा ने कहा कि तत्कालीन रजिस्ट्रार की ओर से जांच कमेटी गठित किए जाने के बावजूद आज तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संगठन ने मांग की है कि वर्तमान विभागाध्यक्ष को पद से हटाया जाए और जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। परिषद ने सवाल उठाया कि आखिर क्यों एक साल बाद भी दोषियों को बचाया जा रहा है और प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

एबीवीपी नेता भावना और अमित सैनी ने कहा कि यदि प्रशासन ने समयबद्ध तरीके से जांच पूरी कर कार्रवाई नहीं की,तो संगठन इसे प्रदेश स्तर का मुद्दा बनाकर आंदोलन करेगा। इस अवसर पर ध्रुव गोयल, शुभम, केशव जिंदल, प्रतीक, कोमल और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें