फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुजुर्ग से छीने एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक/कलानौर। कलानौर में प्लॉट लेकर मकान बनाने के लिए आए चरखी-दादरी के गांव बौंद कलां निवासी एक बुजुर्ग से सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे एक युवक झपट्टा मारकर एक लाख रुपये छीनकर फरार हो गया। कलानौर थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ छीना-झपटी की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


डीएसपी महम तनुज शर्मा ने बताया कि बौंद कलां निवासी बृजपाल (70) ने शिकायत में बताया कि वह कलानौर के वार्ड नंबर 9 में अपने प्लॉट पर मकान बनवा रहे हैं। सोमवार को निर्माण कार्य के लिए वह गांव बौंद कलां स्थित बैंक से एक लाख रुपये निकलवाकर बस से कलानौर बस स्टैंड पहुंचे थे। इसके बाद वह ऑटो से जिंदरान रोड स्थित गोगा मंदिर के पास उतरे। इसी दौरान एक युवक रुपये से भरा थैला छीनकर भाग गया।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें