फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे धुत एएसआई ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर

Sun, 10 Jan 2016 12:21 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 राइडर आठ पर तैनात एएसआई ने शराब के नशे में बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक को गंभीर हालात में सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया।

चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने एएसआई का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया। जहां पर शराब पीने की पुष्टि होने पर एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

रोहतक रोड चौड़ी गली निवासी दीपक गोयल शुक्रवार देर शाम किसी कार्य से रोहतक रोड बाईपास पर गया था। जब वह रोहतक रोड नाके से पास से निकल रहा था तो इसी दौरान राइडर आठ पर तैनात एएसआई रणधीर शराब के नशे में उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में युवक दीपक गोयल गंभीर रूप से घायल हो गया। राइडर पर तैनात एएसआई द्वारा टक्कर मारने का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और एएसआई के खिलाफ  कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

बाद में रोहतक रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शराब पीकर राइडर चला रहे एएसआई को हिरासत में लेकर सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया। जबकि घायल युवक दीपक को गंभीर हालात में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने युवक के परिजन की शिकायत पर एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


एएसआई को किया सस्पेंड
एसएसपी अभिषक जोरवाल ने बताया कि शराब पीकर राइडर चलाने वाले एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज करके सस्पेंड कर दिया है। रात को एएसआई को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें