फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 21 Jan 2016 11:44 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के पानीपत रोड पर बीआरएसके स्कूल के निकट बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पानीपत जिले के गांव कुराना निवासी युवक अनिल अपने साथी राजू के साथ बृहस्पतिवार को असंध के गांव बाहरी में धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना करने के लिए जा रहे थे।

जब वे पानीपत की तरफ से सफीदों की ओर आ रहे थे तो रास्ते में असंध-पानीपत रोड सफीदों के बीआरएसके स्कूल के पास रोडवेज बस चालक ने ओवरटेक करते हुए सामने से उनकी बाइक को टक्कर दे मारी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया।

जहां पर चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजू की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई खानपूर रेफर कर दिया। मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि उसका भाई अनिल एक निजी बस पर परिचालक का काम करता था।

इस मौकेे पर दोनों के परिजनों ने पुलिस से सरकारी बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने हादसे में घायल राजू की शिकायत पर रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि ओवरटेक करते समय हादसा हुआ है। बाइक के आगे एक निजी बस चल रही थी और सामने से एक रोडवेज बस के आते समय बाइक ओर बस में आमने-सामने ये टक्कर हुई है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे मे लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें