सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव की 13 वर्षीय लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण करने के बाद दूसरे गांव में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जून की रात को उसकी 13 वर्षीय बेटी घर पर थी। इस दौरान 2 युवकों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद उसे बाइक पर लेकर नगूरां गए। वहां पर दोनोें ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि उनमें से एक युवक राजस्थान के गांव अलीपुरा करोली हॉल आबाद नगूरां निवासी बबलू सैनी है। बाद में बेटी उनके चंगुल से निकल कर घर आई और सारी बात उन्हें बताई। महिला ने आरोप लगाया कि बबलू सैनी बेटी को शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि मामले में दो युवकों के खिलाफ नशीला पदार्थ देने, अपहरण करने तथा दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी बबलू सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।