फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुरुद्वारा की जमीन में खड़ी एक एकड़ फसल और 8 एकड़ में फाने जले

Thu, 17 Apr 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी04-गुरुद्वारा साहिब के खेतों में आग लगने की सूचना देते हुए सेवादार। संवाद
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड पर गुरुद्वारा साहिब के खेतों में रात को एक बजे सफेदे का पेड़ बिजली की तार पर गिर गया और इससे उठी चिंगारी के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और गुरुद्वारा सेवादार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गुरुद्वारा जमीन में एक एकड़ में फसल और 8 एकड़ में फाने जल कर राख हो गए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के सेवादार गुरविंद्र सिंह चौगामा ने बताया कि रात को चली तेज आंधी के कारण सफेदे का पेड़ बिजली लाइन पर आ गिरा। इससे शॉर्ट सर्किट हो गया और चिंगारी गेहूं फसल पर जा गिरी। इस कारण देखते ही देखते आग फैल गई। आग की सूचना मिलने पर गुरुद्वारा सेवादार मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। ट्रैक्टरों पर पानी के पंप लगाकर पानी की बौछार की गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को बुलाया गया। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग से एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल और 8 एकड़ में गेहूं के फाने जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें