जींद। हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर आयोजित होने वाली साइक्लोथॉन 2.0 साइकिल यात्रा के मद्देनजर लघु सचिवालय के सभागार में निजी स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि यह अभियान जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का एक सुनहरा अवसर है।
उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे समाज का भविष्य हैं और उन्हें नशे से दूर रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार की रैलियों और अभियानों के माध्यम से ही समाज में एक मजबूत संदेश दिया जा सकता है। डीसी ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे सरकार की ओर से दिए गए लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराएं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि वे अपने-अपने स्कूलों में नशा विरोधी स्लोगन लेखन, ड्राॅइंग प्रतियोगिता, भाषण, वाद-विवाद गतिविधियों का आयोजन करें, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर एडीसी विवेक आर्य, नगराधीश आशीष देशवाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी भी मौजूद रहे।