फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पिपलथा गांव में पुलिस पर जानलेवा हमला करने का एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लगभग ढाई वर्ष पहले पिपलथा में लूट और डकैती की सूचना पर आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पीपलथा गांव निवासी सुनील को काबू किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सीआईए नरवाना इंचार्ज एसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि उनको दो मई 2022 को सूचना मिली थी कि चार अज्ञात व्यक्ति बैग लेकर पिपलथा निवासी राजेंद्र के मकान में छुपे हैं। सूचना के आधार पर जब उनकी टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए गई तो लगभग 30 से 35 व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया।
इसके बाद आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग की। सीआईए नरवाना और थाना गढ़ी के पुलिस कर्मचारी इसमें घायल हुए थे। इसमें गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास व सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में 19 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस मामले में फरार चल रहा सुनील पिपलथा गांव में अपने किसी जानकार से मिलने के लिए आ रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें