19जेएनडी07: रक्तदाताओं को बैज लगाते हुए अतिथि। स्रोत संगठन
जींद। युवा विकास समिति व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में मंगलवार को रोहतक रोड स्थित सैनी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि समाजसेवी विनोद जोशी ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रवि हुड्डा शामिल हुए। युवा विकास समिति के अध्यक्ष प्रदीप रेढू ने बताया कि शिविर में 45 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विनोद शर्मा, रवि हुड्डा, प्रवीण सैनी, नरेंद्र सैनी, जयवीर सैनी, ओमप्रकाश चोहान, रणबीर रिटौली, रोबिन खर्ब, मनीष बेनीवाल, सोनू कंडेला मौजूद रहे।