फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों पर हमला और नकदी छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने ढाबे पर खाना खाने के दौरान सीआईए स्टाफ कर्मचारी व उसके साथियों पर हमला करने, नकदी छीनने, गाड़ी में तोड़फोड़ करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी निवासी सीआईए में सिपाही के पद पर कार्यरत जितेंद्र ने 22 मार्च को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 21 मार्च देर रात को वह सरकारी काम से शिव चौक पर गया हुआ था। उसके साथ नरवाना रोड निवासी सोनू व एक अन्य व्यक्ति भी था। दोस्तों द्वारा खाना खाने की इच्छा जताए जाने पर उसने गाड़ी में खाना मंगवा लिया। ढाबा स्टाफ ने जल्दी खाना खाने की बात कहकर उनके साथ कहासुनी की। इसी बीच ढाबा मालिक व उसके स्टाफ ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। इसमें तीनों को काफी चोटें आईं। जितेंद्र ने आरोप लगाया कि ढाबा मालिक व उसके स्टाफ ने उनसे 12 हजार रुपये लूट लिए और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। शहर थाना पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर ढाबा मालिक सैनी मोहल्ला निवासी विशाल, विकास, अजय, गुप्ता कॉलोनी निवासी नवीन, अपराही मोहल्ला निवासी सुनील, यूपी निवासी श्रवण, वेद नगर निवासी निखिल व शिवा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें