फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसों का गर्भपात होने का आरोप लगा ग्रामीणों ने मोबाइल टावर को हटाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बराड़ खेड़ा के ग्रामीणों ने गांव में लगाए गए मोबाइल टावर को हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि गांव में जो मोबाइल टावर लगाए गए हैं, उनके विकिरण से भैंसों का गर्भपात हो रहा है। इससे उनका काफी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि खुद टावर कंपनी ने 15 दिन में अपने टावर को यहां से शिफ्ट नहीं किया तो वे टावरों को अपने आप हटाने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण थांबूराम, सतबीर, शीशपाल, कृष्ण, बारू, अनूप, बीरेंद्र व रामकुमार ने बताया कि पिछले एक महीने में उनके गांव की 150 से ज्यादा भैंसों का गर्भपात हो गया। इससे पशुपालकों में भय का माहौल है। कुछ पशुओं का चार महीने के बाद ही गर्भपात हुआ है तो कुछ को अन्य बीमारियों ने घेर लिया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपायुक्त से भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। शुक्रवार को गांव की चौपाल में काफी लोग जमा हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
ग्रामीणों ने कहा कि पशुओं के साथ-साथ रेडिएशन का मनुष्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव से टावर को हटाया जाए, जिससे लोगों का नुकसान होने से बचाया जा सके। गांव में अभी तक पशुपालन विभाग ने कोई भी जांच नहीं की है।
विज्ञापन

अभी तक उनके पास कोई भी शिकायत नहीं आई है। गांव में पशुओं में हो रहे गर्भपात की जांच के लिए उनके पास कोई यंत्र भी नहीं है, जिसके चलते रेडिएशन की पुष्टि की जा सके। अगर कोई शिकायत आती है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. रोबिन, पशु चिकित्सक, बराड़ खेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें