थाना जुलाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम जोशन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा लेकर एक व्यक्ति जींद की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और जुलाना-जींद हाईवे पर गांव करसोला माइनर के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।
कुछ ही देर बाद संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया और मुस्तैदी से घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 9 प्लास्टिक कट्टों में भरा गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा और गाड़ी को नियमानुसार सील कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।