फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एक बार फिर दिखा धुंध का असर, दस मीटर रही दृश्यता

विज्ञापन
11जेएनडी27-मंगलवार को जिले में पड़ी गहरी धुंध। संवाद
विज्ञापन
जींद। फरवरी माह की शुरुआत के बाद मंगलवार को फिर धुंध ने अपना रूप दिखाया। सुबह ही गहरी धुंध थी। धुंध ने वाहनों की रफ्तार रोक दी, जिससे वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। इसके कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दृश्यता दस मीटर से भी कम थी। सुबह के समय तो धुंध के कारण सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान दस डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रही। जिले के एक्यूआई में सुधार देखने को मिला, जो कि 175 दर्ज किया गया। बुधवार को भी अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं आएगी। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
शनिवार को मौसम में बदलाव आएगा और बूंदाबांदी के आसार बनेंगे। इसके कारण शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्रीे सेल्सियस रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री तापमान रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन

बॉक्स

बूंदाबांदी हुई तो फसलों के लिए होगी संजीवनी

किसान राजकुमार, सतबीर, सतीश, रोहित, सोनू, राहुल, सतबीर, विजेंद्र, सुनील, राजबीर, सोमदत्त का कहना है कि धुंध गेहूं और अन्य फसलों के लिए फायदेमंद है। अब अगले दिनों में बादल छाने का अंदेशा है। यदि जिले में बूंदाबांदी या बारिश हुई तो फसलों के लिए संजीवनी होगी। गेहूं की फसल में फुटाव होगा।
विज्ञापन


वर्जन

धुंध रबी की फसलों के लिए फायदेमंद है। अलगे दिनों में बादल छाने की संभावना बन रही है। यदि बारिश या बूदांबांदी हुई तो फसलों को काफी फायदा होगा।

डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें