फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में टले दो ट्रेन हादसेः एक बार गेटमैन तो दूसरी बार ट्रैकमैन ने दिखाई सूझबूझ

Thu, 28 Nov 2019 06:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

ट्रैकमैन की सूझबूझ से एक बार फिर ट्रेन हादसा होने से बचाव हो गया। ट्रैकमैन हेतराम बुधवार सुबह आठ बजे पटरियों के निरीक्षण के लिए निकला। निरीक्षण के दौरान हेतराम को सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर बरसोला के पास पटरी टूटी हुई दिखाई दी। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने ट्रेन नंबर 14625 दिल्ली-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 22479 सरबद दा भला ट्रेन को रुकवा दिया। एक घंटे के बाद ट्रैक को ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। टीम को पटरी को ठीक करने में एक घंटे का समय लगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

बता दें कि 25 नवंबर को भी जैजैवंती स्टेशन पर पटरी टूटी हुई मिली थी। जिसकी वजह से दुर्ग-फिरोजपुर अंत्योदय एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली-मोगा इंटर सिटी एक्सप्रेस एक घंटा, दिल्ली-सराय रोहिला-फिरोजपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा 42 मिनट, रोहतक-जींद पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे 12 मिनट व दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन एक घंटा लेट हुई थी।
 
25 नवंबर की रात को गेटमैन सुनील की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया था। 25 नवंबर को गेटमैन सुनील जब ड्यूटी खत्म करके जाने की तैयारी में थे तो उस समय सुबह सात बजकर 20 मिनट पर जैजैवंती स्टेशन पर कोयला से भरी मालगाड़ी गुजरी। सुनील को पटरी के कड़कने की आवाज सुनाई दी थी। उसने जाकर देखा तो पटरी टूटी थी। सुनील की सूझबूझ से भी 25 नवंबर को हादसा बच गया।
 
ट्रैकमैन रखते हैं नजर
सर्दियों में पटरियां सिकुड़ जाती हैं और टूट जाती हैं। इसके लिए ट्रैकमैन लगातार पटरियों की जांच करते हैं। ट्रैकमैन की सूझबूझ के चलते दो बड़े हादसे होने से बच गए। इससे अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए जिससे हादसों पर रोक लग सकें। ऐसे में सभी कर्मचारियों से अनुरोध है कि वे अपनी ड्यूटी सूझबूझ से करें। जयप्रकाश स्टेशन अधीक्षक जींद जंक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें