फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
22जेएनडी12: पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ लेते हुए। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र जींद में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने पृथ्वी को सुरक्षित रखने और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के लिए सामूहिक शपथ ली।
विज्ञापन

डॉ. धीरज पंघाल ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय असंतुलन और जलवायु परिवर्तन के दौर में पृथ्वी को सुरक्षित रखना किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से मिट्टी की उर्वरता बचाने, रसायनों के सीमित उपयोग और जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
डॉ. पंघाल ने कहा कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित ग्रह छोड़ना ही हमारा परम लक्ष्य होना चाहिए। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ई. रवि, डॉ. प्रीति, सुरेंद्र मित्तल और राजीव शर्मा सहित सभी प्रतिभागियों ने यह प्रण लिया कि वे अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण हितैषी आदतों को अपनाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केवीके परिसर को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने और जल की हर बूंद को बचाने का संकल्प लिया गया। वर्तमान में जल संकट और प्रदूषण जैसी चुनौतियों का समाधान केवल जनभागीदारी के माध्यम से ही संभव है। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें