22 सीटीके 37 पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में आयोजित विद्या प्रवेश उत्सव में मौजूद विद्यार
जींद। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में सत्र के शुभारंभ पर कक्षा प्रथम और बाल वाटिका-तीन के नन्हे विद्यार्थियों के लिए विद्या प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के मन से स्कूल का डर निकालकर उन्हें शिक्षा के प्रति आकर्षित करना रहा। विद्यालय पहुंचे नन्हे विद्यार्थियों का मैजिक स्लेट, ड्राइंग बुक, स्टेशनरी सामग्री और चॉकलेट देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। प्राचार्य सुरेंद्र ने आधुनिक समय की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर रहने, घर का बना पौष्टिक भोजन अपनाने और एक अनुशासित व अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। संवाद