फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चौथे दिन हाइड्रोजन ट्रेन में 40 यात्रियों ने किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में बुधवार को चौथे दिन जींद स्टेशन से करीब 40 यात्रियों ने टिकट लेकर ट्रेन में सफर किया। पहले की तुलना में यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ट्रेन अपने निर्धारित समय 7:40 बजे जींद से सोनीपत के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

हाइड्रोजन ट्रेन को देखने और इसमें यात्रा करने के लिए यात्रियों के साथ-साथ शहरवासियों में भी उत्साह बना हुआ है। कई यात्री केवल इस आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल ट्रेन का अनुभव लेने के लिए स्टेशन पहुंचे। रेलवे कर्मचारियों ने भी यात्रियों को टिकट, प्लेटफॉर्म और यात्रा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।
रेलवे को उम्मीद है कि आगामी दिनों में यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा। हाइड्रोजन ट्रेन के बारे में लोगों में बढ़ती जागरूकता और उत्सुकता को देखते हुए आने वाले समय में अच्छी संख्या में यात्री सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन का संचालन पूरी तरह सुचारु है और समय पालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रा के दौरान यात्रियों ने ट्रेन की साफ-सफाई, आरामदायक सीटों और शांत सफर की सराहना की। पर्यावरण के अनुकूल इस ट्रेन के नियमित संचालन से लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें