फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नव वर्ष पर श्रद्धालु लेंगे नशे का त्याग करने का संकल्प

विज्ञापन
26जेएनडी43-नव वर्ष के कार्यक्रम को लेकर जायजा लेेते हुए। स्रोत: स्थानक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नव वर्ष पर एक जनवरी को कई राज्यों के श्रद्धालु नशा का त्याग करने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अहिंसा का मार्ग अपनाने, जल को बचाने का संकल्प लेंगे। गुरु मया मदन सुदर्शन संघ प्रमुख अरुण चंद्र महाराज के सान्निध्य में संकल्प दिलाया जाएगा।
श्रीएसएस जैन सभा प्रधान दयानंद जैन ने बताया कि उचाना क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि नव वर्ष के दिन गुरु मया मदन सुदर्शन संघ प्रमुख अरुणचंद्र महाराज ठाणे-5 उचाना में मौजूद रहेंगे। अब से पहले नव वर्ष के कार्यक्रम बड़े-बड़े क्षेत्रों में होते रहे है लेकिन इस बार उचाना क्षेत्र को चुना गया है।
विज्ञापन

इस दिन आने वाले कई राज्यों के श्रद्धालुओं को प्रवचन के माध्यम से अरुण चंद्र मुनि महाराज बुराईयों से दूर रहने, जीवन को खुशहाल बनाने, माता-पिता की सेवा करने, जीवन में संस्कारों को धारण करने के लिए प्रेरित करेंगे।
वहीं, अरुण चंद्र मुनि महाराज नशे का त्याग करने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल बचाओ के साथ-साथ अहिंसा का मार्ग अपनाने के लिए संकल्प दिलाएंगे। हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, यूपी से श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस मौके पर विकास काला, हैप्पी गोयल, सुभाष बनभौरी, मोहन मित्तल, सौरभ जैन, दीपक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर में लगाए जाएंगे स्वागत द्वार

दयानंद जैन ने बताया कि जैन धर्म का संदेश देने वाले पोस्टर लगाने के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत हाथों में जैन समाज के झंडे लेकर युवा करेंगे। नव वर्ष के कार्यक्रम को लेकर शहर के लोगों में उत्साह है। उत्तर भारत के बड़े संतों में से एक अरुण चंद्र मुनि महाराज उचाना क्षेत्र में रहेंगे ये सभी के लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे-ऐसे संत क्षेत्र में बहुमत कम आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें