फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी ने शासन को सुशासन बनाया : देवेंद्र अत्री

विज्ञापन
26जेएनडी44-ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री, जिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। बस स्टैंड के पास भगवान परशुराम धर्मशाला में शुक्रवार को अटल स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल ने की। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। उनके की ओर से स्थापित सुशासन की परंपरा आज भी देश के विकास की दिशा तय कर रही है।
सुशासन दिवस का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और जनहितकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करना है।
उन्होंने कहा कि सुशासन की मजबूत नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में रखी जिसे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और अधिक सशक्त और व्यापक रूप प्रदान किया। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष 25 दिसंबर को गुड गवर्नेंस डे मनाया जाता है।
विज्ञापन

इसी क्रम में उचाना में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश के 87 शहरी स्थानीय निकायों में किसी न किसी पार्क या भवन का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। इन स्थानों पर उनकी जीवनी, चित्र और प्रतिमा स्थापित की जाएगी, ताकि युवा पीढ़ी उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा ले सके।
विज्ञापन

पूर्व पीएम अटल बिहार वाजपेयी के नेतृत्व में ग्राम सड़क योजना, दूरसंचार, शिक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवा कल्याण जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। आज डीबीटी और जन-धन खातों के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर चेयरमैन अमरपाल राणा, सुरेंद्र खरकभूरा, रामचंद अत्री, श्रवण मांडी, संजय चहल, सतीश जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें