फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नवरात्र पर अग्रवाल वैश्य समाज करेगा 51 कन्याओं का पूजन

Sun, 22 Mar 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी15: कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था सदस्य। स्रोत संस्था।
विज्ञापन
नरवाना। नवरात्रों के उपलक्ष्य में अग्रवाल वैश्य समाज शाखा नरवाना की ओर से एक अप्रैल को सनातन धर्म मंदिर में 51 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। संस्था प्रधान अर्जुन गोयल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ होगा।
विज्ञापन

बताया कि कन्या पूजन के साथ माता रानी को भोग लगाया जाएगा तथा भजन-कीर्तन भी होगा। इस दौरान बांके बिहारी संकीर्तन मंडल द्वारा माता के भजनों का गुणगान किया जाएगा। प्रेस प्रवक्ता दीपक सिंगला ने कहा कि छोटी-छोटी कन्याएं मां दुर्गा का स्वरूप होती हैं और समाज में उनका विशेष महत्व है। इस अवसर पर समाज के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें