फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंडी में सोमवार को 1121 धान के भाव में 50 रुपये तक की गिरावट

Tue, 28 Oct 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी31: शहर की अनाजमंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जींद। शहर की अनाज मंडी में सोमवार सुबह से शाम तक धान के रेट में कभी कटौती को कभी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह मंडी में धान 1121 के भाव 4100 रुपये तक रहे लेकिन शाम तक 50 रुपये कम हो गए। दोपहर बाद बोलीदाताओं के जाने से धान के भाव में बदलाव हुए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में जब किसान धान लेकर पहुंचे तो ट्रॉलियां उतरते ही कई धान खरीदार उनकी धान की खरीद करने के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने धान न 1121 को लगभग 4100 रुपये प्रति क्विंटल व धान 1718 को 3450 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव से खरीदा।
दोपहर बाद धान के भावों में ओर गिरावट आई तो ग्राहक मंडी से गायब होते दिखे और कोई भी धान 1121 नंबर धान की ढेरी 4050 तो 1718 धान के केवल 3400 रुपये प्रति क्विंटल ही ऊपरी सिरे के भाव से बिकी।
विज्ञापन

इसके बाद तो मंडी में धान की वैरायटी 1121 का कोई खरीदार मंडी में नहीं आया। आढ़ती अपने किसानों की धान किसी तरह से ठीक भाव में बिकवाने के लिए व्यापारियों को ढूंढते रहे।
इसके अलावा रविवार तक शहर की अनाजमंडी में धान की वैरायटी 1121 के रेट 4200 रुपये तथा 1718 के 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे थे। सोमवार को इनके दामों में रविवार की अपेक्षा 100 रुपये प्रति क्विंटल तथा दोपहर होने तक घटकर 150 रुपये प्रति क्विंटल तक घट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें