फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दूरदर्शन दिवस पर विद्यार्थियों ने सीखे फील्ड रिपोर्टिंग के गुर

विज्ञापन
फोटो 15जेएनडी10-सीआरएसयू में छात्र-छात्राओं को कैमरा संचालन के बारे में बताते हुए दीपक अरोड़ा।
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में दूरदर्शन दिवस पर मंगलवार को मास कम्युनिकेशन विभाग के विद्यार्थियों को फील्ड रिपोर्टिंग और टेलीविजन पत्रकारिता का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने समाचार संकलन, साक्षात्कार, समाचार लेखन, कैमरा संचालन और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अभ्यास किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर वास्तविक परिस्थितियों में रिपोर्टिंग कराई गई। उन्होंने विभिन्न विषयों से संबंधित जानकारी जुटाई, संबंधित लोगों से बातचीत की, महत्वपूर्ण तथ्यों को नोट किया और उनके आधार पर समाचार तैयार किए।
इस दौरान उन्हें बताया गया कि प्रभावी फील्ड रिपोर्ट के लिए तथ्यों की पुष्टि, निष्पक्षता, सटीकता और स्पष्ट भाषा का ध्यान रखना जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान कैमरा संचालन और विजुअल स्टोरीटेलिंग पर भी विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों ने फ्रेमिंग, शॉट सिलेक्शन, कैमरा एंगल, शॉट साइज, फोकस, कैमरा मूवमेंट और विजुअल कंपोजिशन का अभ्यास किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि मीडिया शिक्षा में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी जरूरी है। वास्तविक परिस्थितियों में रिपोर्टिंग और समाचार निर्माण का अनुभव विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाता है।
विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा ने कहा कि अच्छे रिपोर्टर की जिम्मेदारी सूचना जुटाने के साथ उसे विश्वसनीय, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से पाठकों व दर्शकों तक पहुंचाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें