फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 माह पहले मोरखी गांव के युवक की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरखी गांव के 27 वर्षीय युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने मोरखी गांव के बलवान को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शराब के नशे में मामूली सी बात को लेकर गाली-गलौज हो गई थी। मामला इतना बढ़ गया कि हत्या हो गई। कोई भी पुरानी दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन

25 अगस्त 2018 को भैराखेड़ा गांव व जींद रोड के बीच स्थित ईंट भट्टे पर एक युवक का शव मिला था। शव को घसीटा गया था और हत्या किए गए युवक के मुंह पर मिट्टी डाल दी गई थी। शव ही हालत देखकर लग रहा था कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। बाद में हत्या किए गए युवक की शिनाख्त मोरखी गांव के 27 वर्षीय अंकित के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के चाचा कृष्ण की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि अंकित का 24 अगस्त की शाम को फोन आया था कि कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया था। कृष्ण ने बताया कि अंकित गांव के एक व्यक्ति की जेसीबी पर हेल्पर का काम करता था। पुलिस ने इसी मामले की जांच करते हुए मोरखी गांव के बलवान को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने मोरखी गांव के सुरजीत व निडाना जगबीर को पहले की गिरफ्तार किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें