फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुरानी बाइक, डीजल गाड़ी जब्त, 25-25 हजार रुपये के काटे चालान

Thu, 28 Nov 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी15-नए बस अड्डे पर पुलिस से बहस करते बाइक चालक। संवाद
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने वीरवार को एनजीटी एक्ट के तहत पुरानी बाइक और डीजल की गाड़ी को जब्त किया है। इन पर 25-25 हजार रुपये का चालान काटा गया है। इसके साथ-साथ एक बुलेट बाइक को जो युवक चला रहा था, उसके पास लाइसेंस नहीं था।
विज्ञापन

बाइक की नंबर प्लेट, कागजात, ट्रिपल सवारी बैठी हुई थीं और पटाखे बजाकर बस अड्डे पर शोरशराबा किया जा रहा था। पुलिस ने बुलेट बाइक को जब्त करते हुए 40 हजार का चालान कर दिया। यातायात पुलिस ने नियमों के खिलाफ चलने वाले 120 वाहनों के चालान किए। उन्होंने वाहन चालकों को हिदायत भी दी कि वे यातायात नियमों के तहत वाहन चलाएं, अन्यथा उनके चालान किए जाएंगे।

वीरवार को इंस्पेक्टर शमशेर सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने बस अड्डे पर नियमों के खिलाफ चलने वाले वाहनों के चालान किए। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच में एक बाइक और डीजल गाड़ी मिली, जिसकी वैधता पूरी हो चुकी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर 25-25 हजार रुपये के चानान काटे गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बस अड्डे पर एक बाइक पर तीन युवक बैठे हुए थे और साइलेंसर से पटाखे बजा रहे थे। पुलिस ने रुकवाकर जब बुलेट बाइक के कागजात मांगे तो चालक के खिलाफ एक भी कागजात नहीं मिला। चालक से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो वह भी नहीं मिला। इस पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर उस पर 40 हजार का चालान काट दिया। पुलिस ने 200 से ज्यादा वाहनों के कागजात चेक किए, जिनमें 126 वाहन यातायात नियमों के खिलाफ चल रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन वाहनों के चालान किए।

वर्जन

यातायात पुलिस ने वीरवार को एनजीटी एक्ट के तहत बाइक और गाड़ी को जब्त कर उन पर 25-25 हजार रुपये का चालान किया है। इसके अलावा बिना कागजात की बुलेट बाइक का भी 40 हजार का चालान किया है। वहीं कुल 120 वाहनों के चालान किए हैं। उन्होंने हिदायत दी कि यातायात नियमों के खिलाफ वाहन न चलाएं।
विज्ञापन


-शमशेर सिंह, प्रभारी, यातायात पुलिस थाना जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें