फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पराली जलाने के आरोप में दो किसानों पर केस, एक गिरफ्तार

Thu, 28 Nov 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के गांवाें में पराली जलाने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने बूराडेहर गांव निवासी राजपाल और बराड़ खेड़ा निवासी जयभगवान के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। वहीं पुलिस ने पराली जलाने के आरोप में जुलाना निवासी राजबीर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जुलाना क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं घटने का नाम नहीं ले रही हैं। कृषि विभाग के सहायक प्रबंधक अनिल ने बताया कि बूराडेहर और बराड़ खेड़ा गांव में पराली जलाने की लोकेशन मिली थी।
मौके पर जाकर मुआयना किया गया तो बूराडेहर गांव निवासी किसान राजपाल व बराड़ खेडा गांव निवासी जयभगवान के खेत में पराली जली हुई पाई गई। जुलाना थाना पुलिस ने अनिल की शिकायत पर दोनों किसानों के खिलाफ प्रदूषण फैलाने और सरकार के आदेशों की अवमानना करने के आरोप में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें