फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित को सर्वोपरि रख कार्य करें अधिकारी : प्रदीप कुमार

विज्ञापन
01जेएनडी01: लघु सचिवालय सभगार में लोगों की समस्याएं सुनते एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को समाधान शिविर में एडीसी प्रदीप कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं व उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
एडीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि अधिकारी वर्ष 2026 में और अधिक ऊर्जा, संवेदनशीलता व तत्परता के साथ जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटान को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

समाधान शिविर में पीपीपी, अवैध कब्जा, पेंशन, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता सहित विभिन्न विषयों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी विभाग जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें कोई भी नागरिक अपनी समस्याएं बता सकता है। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान, सीटीएम मोनिका रानी, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें