फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीसी मामलों का शीघ्र निपटान करें अधिकारी : एसडीएम

विज्ञापन
15जेएनडी21: समाधान शिविर में समस्या सुनते एसडीएम जगदीश चंद्र। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। एसडीएम जगदीश चंद्र ने वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनीं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र में आने वाले प्लॉट, दुकान, मकान व अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से संबंधित लंबित एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) मामलों का शीघ्र निपटान किया जाए और इसकी अपडेट रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि शहरवासियों की ओर से बार-बार प्लॉट, दुकान व अन्य जमीनी मलकियत से जुड़े एनडीसी मामलों की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद के अधिकारी फौरी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि शिकायतकर्ताओं को समय पर राहत मिल सके।
उन्होंने आगे कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी जहां निशानदेही, इंतकाल, रजिस्ट्री आदि मामले लंबित हैं वहां राजस्व विभाग के अधिकारी त्वरित कार्रवाई करें। इसके अलावा सार्वजनिक, सरकारी और पंचायती जमीनों पर अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर राहत प्रदान करना है। यह शिविर आमजन और प्रशासन के बीच संपर्क सेतु का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें