फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गर्मी और लू से बचाव के लिए जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करें अधिकारी

Wed, 24 Apr 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आगामी दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। इसके चलते संबंधित विभागों के अधिकारी समय रहते आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करें ताकि गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। गर्मी और हीट वेव से बचाव के लिए पूरी तैयारियां सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने यह निर्देश मंगलवार को लघु सचिवालय में आगामी दिनों में हीट वेव व हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए दिए। एडीसी ने ग्रामीण विकास व विकास एवं पंचायत, पंचायती राज संस्थाओं को निर्देश दिए कि वे मनरेगा श्रमिकों के लिए दिन के समय अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करें। औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए भी गर्मी से बचाव के लिए काम के समय का शेड्यूल निर्धारित किया जाए।

उन्होंने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ओआरएस व अन्य जरूरी दवाओं की आपूर्ति की पूर्व स्थिति का अवलोकन करें। उन्होंने सभी सरकारी भवनों में लगे अग्निशमन यंत्रों के संदर्भ में फायर ऑडिट, फायर उपकरण लगवाने और मॉक ड्रिल के लिए उठाए गए कदमों बारे विस्तार से समीक्षा की। पशुपालन और डेयरी विभाग के अधिकारियों को पशुओं को लू से बचाने के लिए पशुपालकों के बीच जागरूकता पैदा करने की हिदायतें दी। इस अवसर पर जिला नगरायुक्त वीरेंद्र सहरावत, नरवाना एसडीएम अनिल कुमार दून, सफीदों एसडीएम मनीष कुमार फोगाट, उचाना एसडीएम गुलजार मलिक, नगराधीश नमिता कुमारी, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सलोचना कुंडू मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोगों को ऊर्जा संरक्षण बारे करे जागरूकता

एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बिजली निगम अधिकारियों को ऊर्जा संरक्षण बारे लोगों में जागरूकता पैदा करने, अत्यधिक गर्मी के दौरान बिजली की कटौती न करने के लिए कहा। उन्होंने सिंचाई और जल संसाधन विभाग को नालों की सिल्टिंग और रखरखाव, वाटर वर्क्स टैंकों की क्षमता और तालाबों को भरने, पेयजल आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें