जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि सीएम विंडों की लंबित शिकायतों के निपटान कार्य में अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लें, ताकि जल्द से जल्द शिकायतों का निपटान हो सके। सभी विभागाध्यक्ष जल्द से जल्द अपने विभाग से संबंधित सीएम विंडों की लंबित शिकायतों को निपटाना सुनिश्चित कर रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भिजवाएं।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में सीएम विंडो की लंबित शिकायतों के निपटान कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सीएम विंडो से संबंधित कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहे। पोर्टल पर जो भी शिकायत लंबित हैं, उनका प्राथमिकता के साथ समाधान करते हुए निपटारा करें। प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सीएम विंडो की सुविधा उन्हें अधिकार के रूप में उपलब्ध करवाई गई है। इसलिए सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना हर विभाग की नैतिक कर्तव्य के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष स्वयं रुचि लेकर लंबित शिकायतों का निपटारा करवाएं।