फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का निवारण करें अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
27जेएनडी17 : समाधान ​शिविर में ​शिकायत सुनते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। जिला सचिवालय के सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और न ही समाधान में देरी हो।
विज्ञापन

शिविर में फैमिली आईडी, पेंशन, आधार, अवैध कब्जा, पुलिस तथा बिजली विभाग से संबंधित कई शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। डीसी ने शेष शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में गांव अहिरका निवासी पंकज कुमार ने बिजली विभाग की ओर से ढीले तारों की समस्या रखी जिस पर डीसी ने तत्काल विभाग को उन्हें ठीक करने और रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। गांव ललित खेड़ा निवासी राजू की राशन कार्ड दोबारा चालू करवाने की मांग पर डीसी ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को पात्रता अनुसार तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, नगराधीश मोनिका रानी, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार और डीडीपीओ संदीप भारद्वाज सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें