जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने नगरपालिका जुलाना की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नवीनीकरण से संबंधित दावे तथा आपत्तियों को सुनने के लिए उपमंडल अधिकारी जींद पंकज कुमार को रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया है। इसमें नायब तहसीलदार जुलाना को सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोग मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाकर उनका समाधान करवा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरपालिका जुलाना के आम चुनाव 2024 से संबंधित एक अन्य जानकारी देते हुए बताया कि रिवाइजिंग अथॉरिटी के निर्णय के विरुद्ध प्राप्त दावे एवं आपत्तियों को सुनकर निर्णय करने व आगामी कार्रवाई के लिए एडीसी को प्राधिकारी अधिकृत किया गया है।