फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाल विवाह रोकने के लिए मंदिरों में दिलवाई शपथ

Wed, 30 Apr 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग के निर्देश पर गैर सरकारी संगठन एमडीडी ऑफ इंडिया ने जिला सरंक्षण बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी कार्यालय के साथ मिलकर जींद जिले में अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाहों के विरुद्ध बड़ा जागरूकता अभियान चलाया है।
विज्ञापन

संगठन के जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अक्षय तृतीया के अवसर पर काफी विवाह होते हैं।
इस दौरान बाल विवाह होने की भी ज्यादा संभावना बनी रहती है। इसी को देखते हुए राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग ने उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश जारी कि ए हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के दौरान जींद शहर सहित सफीदों, नरवाना और उचाना में लगभग 35 जगहों के बाहर बाल विवाहों के विरुद्ध चेतावनी के फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए हैं।
इन फ्लेक्स बोर्ड में बाल विवाह को लेकर कठोर कानूनी कार्रवाई की जानकारी सांझा की गई है। बाल विवाह की सूचना देने के लिए संबंधित सरकारी विभागों के फोन नंबर भी अंकित हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान में जिला प्रशासन का भी सहयोग रहता है। इस अवसर पर मनीष भी उनके साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें