कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को ज्ञापन देते नंबरदार। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह से नंबरदार एसोसिएशन रेवाड़ी के पदाधिकारियों ने गुरुग्राम स्थित उनके निवास पर मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष उदयराज राव के नेतृत्व में गया और नंबरदार की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर जिला संयोजक सतीश नंबरदार औलांत ने बताया कि मंत्री ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इन मुद्दों को लेकर वार्ता करेंगे। इस अवसर पर प्रेस सचिव जोगेंद्र राव और नंबरदार एसोसिएशन ने मंत्री का आभार प्रकट किया।